विदिशा नगर: अंबेडकर भवन जर्जर हालत में, बना गंदगी का अड्डा
विदिशा के रंगियापुरा क्षेत्र में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन की हालत बेहद खराब हो चुकी है। अहिरवार समाज के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और भवन के जीर्णोद्धार की मांग की।लोगों का कहना है कि कभी इस भवन में सामाजिक और सामूहिक कार्यक्रम आयोजित होते थे, लेकिन अब देखरेख के अभाव में यह जर्जर हो गया।