सकरा के रामनगर गांव में मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे सियार के झुंड को ग्रामीणों ने देखा। इससे लोगों में दहशत है। वहीं एक युवक ने अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर ली। हालांकि तब तक झुंड जंगल में प्रवेश कर चुका था, लेकिन एक सियार को कैमरे में कैद कर लिया गया।