मैनपुरी: मुनीम जी कोल्ड स्टोर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संगठन का हुआ विस्तार
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) मैनपुरी का संगठन विस्तार किया गया। जिसमें जिला प्रभारी संतोष सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने 06 उपाध्यक्ष, 05 संगठन मंत्री, 01कोषाध्यक्ष, 01 प्रवक्ता, 05 मंत्री व 01 मीडिया प्रभारी को नियुक्त किया. संगठन विस्तार को लेकर भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोर पर बैठक की गई।