इंदौर: लव जिहाद के आरोपी मोहसिन के खिलाफ अन्नपूर्णा थाने में 2 और मामले हुए दर्ज, रहवासियों में रोष व्याप्त
Indore, Indore | May 23, 2025 ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के संचालक मोहसिन खान द्वारा युवती को बेड टच करने के मामले में पहले एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं गुरुवार रात अन्नपूर्णा थाने में दो अन्य युवतियां पहुंची और उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के माध्यम से दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने की एफ आई आर दर्ज करवाई है।