बांधवगढ़: में शाम की बारिश से उमस से मिली राहत, लेकिन कमजोर मानसून से किसानों की बढ़ी चिंता
उमरिया में रविवार शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को भीषण उमस और गर्मी से कुछ राहत जरूर दी, लेकिन बारिश की कम मात्रा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।जिले में अब तक खेती-किसानी की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। बारिश की कमी के कारण खेतों की जुताई, बुवाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ।