करेरा: करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
करैरा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेच रहे आरोपी सद्दाम खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है।