पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा दृष्टिकोण से किया गया निरीक्षण
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार पूर्णिया जिला के विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं अपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से सोमवार को सभी वित्तीय संस्थाओं का निरीक्षण पूर्णिया पुलिस के द्वारा किया गया एवं कई अहम दिशानिर्देश भी दी गयी।