पूर्णिया पूर्व: बहादुरपुर में घर से 10 लाख रुपये की हुई चोरी,पीड़ित ने थाना में किया शिकायत
मरंगा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बीती रात्रि चोरों ने सुनील कुमार सिन्हा के घर से नकद करीब 10 लाख रुपये की चोरी कर ली।मामले को लेकर पीड़ित ने मरंगा थाना में लिखित शिकायत किया है।घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित गृहस्वामी सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि बेटी की शादी के लिये घर मे रुपैया जमा कर के रखे थे जोकि चोरी कर ली गयी है।