पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया SP के निर्देश पर जिले के कई वित्तीय संस्थानो का पुलिस प्रशासन ने निरिक्षण किया
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं अपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से सभी वित्तीय संस्थाओं का निरीक्षण पूर्णिया पुलिस के द्वारा किया गया। साथ ही पुलिस ने वित्तीय संस्थान के अधिकारियो को सुरक्षा दृष्टीकोण से वित्तीय लेन-देन की जानकारी दी।