मुलताई: सास-बहू के झगड़े में घायल सास की मौत, पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Multai, Betul | Apr 1, 2026 मुलताई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरिया गांव में 15 दिन पहले घरेलू बातों को लेकर सास बहू के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद बहू ने सास की जमकर डंडों से पिटाई कर दी घायल सास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद मुलताई पुलिस ने बहु को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद बुधवार शाम 7:00 बजे जेल दाखिल किया।