बिहटा थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवक ने गांव के ही लालमोहर यादव और उनके परिवार वालों के पास फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में शिकायत करते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले की सूचना सोमवार की देर शाम 7:45 के करीब हुई।