मंदसौर: नववर्ष पर पुलिस का हाई अलर्ट: मंदसौर में होटल-बार से हाईवे तक सख्त निगरानी, शराबी चालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
नववर्ष और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा ने मंगलवार को जिले के आसूचना तंत्र की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर होने वाले आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।