इटावा: बसरेहर थाना क्षेत्र में पिकअप और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 1 की मौत और 12 लोग घायल
Etawah, Etawah | Jul 3, 2026 बसरेहर थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह 9 बजे चमनपुरा मोड़ पर मैक्स पिकअप व ट्रक की जोरदार भिडन्त हो गयी। घटना में राजेश शाक्य की मौत हो गयी वहीं उनके परिवार की महिलाएं समेत 12 लोग घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा और घायालों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया।