आरा: पहलगाम में आतंकवादी हमले के आक्रोश में गोपाली चौक पर हिन्दू जागरण मंच ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ का पुतला जलाया
Arrah, Bhojpur | Apr 24, 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आक्रोश में हिंदू जागरण मंच के द्वारा पाकिस्तान आर्मी का पुतला दहन किया गया। गोपाली चौक पर हिंदू जागरण मंच के सैकड़ो कार्यकर्ता पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे और इस दौरान पाकिस्तान आर्मी चीफ का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करना ही अब एकमात्र हमारा मकसद रह गया।