बड़वानी पुलिस की अनूठी पहल पर 'विकसित भारत 2047' विषय पर भव्य यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में पीजी कॉलेज के करियर सेल द्वारा डॉ. मधुसूदन चौबे के नेतृत्व में मॉक पार्लियामेंट की रिहर्सल आयोजित की गई, जिसका एसपी शुक्ल ने जायजा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति बी.के. द्विवेदी, पूर्व पीएससी चेयरमैन डॉ. एस.पी. गौतम, दीपमाला रावत व सेवानिवृत्त एडीजी डी.एस. सेंगर मौजूद रहेंगे। रिहर्सल में एएसपी धीरज बब्बर सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #YouthParliament #ViksitBharat2047