मोतिहारी: मोतीहारी डीएम की अध्यक्षता में 03 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों को लेकर हुई बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी मोतिहारी की अध्यक्षता में 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को बताया गया कि जिलें में कुल 27 मतदान केन्द्र प्रखंड में ही बनाये गये है।