मोतिहारी: आइओसीएल परिसर में लेवल 2 मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया
अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी निशांत सिहरा एवं प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार की उपस्थिति में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल)मोतिहारी एलपीजी बॉटलिंग प्लांट,पी ओ एल टर्मिनल ने प्रमुख आपात स्थितियों से निपटने में प्लांट कर्मियों द्वारा की गई तैयारी का मूल्यांकन करने और उन्हें बढ़ाने के लिए लेबल 2 मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया।