पन्ना: पन्ना में भड़का कांग्रेस का गुस्सा: चुनाव आयोग की निकाली अर्थी, भाजपा कार्यालय के सामने फूंका पुतला!
Panna, Panna | Jun 18, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में आज महिला कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए उसकी शव यात्रा निकाली। डायमंड चौराहे से भाजपा कार्यालय तक निकाली गई इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। महिला कांग्रेस नेता आस्था तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सत्तापक्ष का 'तोता' बताते हुए उनका पुतला भी फूंका।