मुंगेर: कष्टहरणी घाट के सौंदर्यीकरण की घोषणा के बाद हुआ भव्य गंगा महाआरती का आयोजन
Munger, Munger | Feb 7, 2025 धार्मिक मान्यता से महत्वपूर्ण शहर के उत्तरवाहिनी गंगातट कष्टहरणी घाट पर शुक्रवार की शाम 6:30 गंगा महाआरती का आयोजन नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। डीएम अवनीश कुमार सिंह एवं महापौर कुमकुम देवी ने अपने हाथों से गंगा मैया की आरती कर गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए नगरवासियों से भी गंगा को स्वच्छ रखने के लिए संकल्पित कराया।