मुंगेर: गैस सिलेंडर लीक होने से खपड़ैल के घर में लगी आग, सारा सामान राख हो गया, आग बुझाने के दौरान एक युवक झुलसा
Munger, Munger | Feb 7, 2025 कोतवाली थानान्तर्गत तोपखाना बाजार अंडा गली में शुक्रवार की अपराह्न करीब 2.30 बजे स्व.मो.शमीम के खपड़ैल के घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिण्डर लिकेज के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग घर में फैल गई। इस दरम्यान घर में रखा टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, पलंग, कपड़ा सहित सारा सामान जल गया। जिसमें आग बुझाने के दौरान एक युवक भी झुलस गया