रायसेन के मंडीदीप में सीमेंट और सरीया के प्रमुख कारोबारी राज ट्रेडर्स पर स्टेट जीएसटी विभाग ने रविवार को बड़ी छापेमारी की। विभाग की 14 सदस्यीय टीम ने दोपहर करीब 3 बजे एक साथ कारोबारी के वार्ड 03 स्थित आवास और वार्ड 01 सेठ फूलचंद नगर स्थित कार्यालय पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान मिले दस्तावेजों से बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है।