गिरिडीह: अग्निशमन सप्ताह: अस्पताल व स्कूल में मॉक ड्रिल, आग से बचाव और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण
झारखंड अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर शनिवार को 12 बजे अग्निशमन पदाधिकारी,रवि रंजन सिंह के द्वारा सदर अस्पताल, तथा गुरुनानक विद्यालय, गिरिडीह में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इस दौरान आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की विस्तृत जानकारी दी गई।