कैंपियरगंज: राप्ती नदी में रील बनाते समय दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत, एक-दूसरे को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के पास शनिवार दोपहर राप्ती नदी में नहाते समय रील बना रहे दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। सहजनवां क्षेत्र के जगदीशपुर गाही निवासी शिवम कुमार और गोलू कुमार अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए दूसरा दोस्त आगे बढ़ा, लेकिन दोनों नदी में डूब गए।