काशी क्षेत्र के 30,286 बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती
Sadar, Varanasi | Sep 25, 2024 एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर विचारक,चिंतक एवं पथ प्रदर्शक पं दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती पर भाजपा काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी सोलह संगठनात्मक जिलों के सभी 30286 बूथों पर भाजपाजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।