मूंडवा: मूण्डवा कस्बे में महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, कार्यक्रम में एसडीएम रहे मौजूद
Mundwa, Nagaur | Oct 2, 2024 मूण्डवा कस्बे में महात्मा गांधी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मूण्डवा कस्बे के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में मूण्डवा एसडीएम लाखाराम चौधरी, मूण्डवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कंदोई सहित नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।