कटेया: कुबरही गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल।
कटेया थाना क्षेत्र के कुबरही गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बुलेट कुमार की 24 वर्षीय पत्नी नंदनी कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसआई अरुण कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।