फरीदाबाद: फरीदाबाद में विशेष कार्रवाई: अवैध हथियार रखने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने 3 अलग-अलग मामलों में आरोपी अमित, सागर व मुस्ताक को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टे, 1 जिंदा कारतूस व एक बटनदार चाकु बरामद किए हैं।