फरीदाबाद: फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी के जंगल में मिला युवक का शव, होली के दिन हुआ था लापता
शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू कॉलोनी के जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब परिजनों को फोटो दिखाई गई, तो उन्होंने दीपक के रूप में उसकी पहचान की। शव नग्न अवस्था में था, उसके मुंह में उसकी ही कमीज ठूंस रखी थी और हाथ-पैर पेट से बंधे हुए थे। परिवार ने दीपक की हत्या का आरोप अज्ञात व्यक्तियों पर लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है।