फरीदाबाद: फरीदाबाद में नशे के खिलाफ गुस्सा: 3 महिलाएं खुलेआम बेच रहीं गांजा, वीडियो हुआ वायरल
फरीदाबाद में राजीव कॉलोनी में खुलेआम नशा बिकने के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सेक्टर-58 थाने पहुंचे। उन्होंने गांजा बेचने वाली महिलाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।