हरदा: जिले के ग्राम पड़वातारापुर में दर्दनाक घटना: नवविवाहित युवक ने कीटनाशक पीया, इलाज के दौरान मौत।
Harda, Harda | Jun 8, 2026 छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वातारापुर में एक दुखद घटना सामने आई है। गांव के एक 28 वर्षीय युवक की कीटनाशक सेवन करने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।