धार: धार के मनावर में भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिलाध्यक्ष ने सांसद के घर के बाहर किया प्रदर्शन
Dhar, Dhar | Sep 18, 2025 धार जिले के मनावर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा किसान हितेषी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौपा। यूनियन ने ज्ञापन में बताया कि किसानो कि खरीफ की फसल पक कर तैयार है परन्तु किसानो कि फसलो को समर्थन मूल्य पर खरीदने का पंजीयन अभी तक प्रशासन ने शुरू नहीं किया है।