ऊंचाहार: रामसांडा गाँव के पास गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने भेजा अस्पताल
ऊँचाहार क्षेत्र के रामसांडा गाँव के पास रविवार की शाम, तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बाइक सवार युवक समर निवासी मंझलेपुर थाना गदागंज बाइक से ऊँचाहार की ओर जा रहा था, तभी सड़क पर बने गड्ढों में उसकी बाइक चली गई, जिसके कारण वो गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।