शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में पकड़िया चौराहे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहनपुर गांव निवासी अंकित पुत्र राजपाल किसी काम से कौहीं गया था। वापस लौटते समय अचानक एक सांड उसकी बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.