आगर के विजय स्तंभ चौराहा पर शनिवार रात 8 बजे एक अनियंत्रित बस ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बिनायगा घायल हुआं। उसे राहगीरों ने उपचार के लिए आगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसे भर्ती किया गया है।।चिकित्सकों के मुताबिक, युवक की हालत सामान्य है।