सुसनेर: तहसील रोड: जनपद पंचायत में जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यशाला सम्पन्न
जन अभियान परिषद द्वारा मंगलवार को दोपहर साढे 3 बजे तहसील रोड स्थित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में 'प्रस्फुटन शक्ति संचय' कार्यशाला का आयोजन किया गया। संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा और जनपद CEO जितेंद्र सिंह धाकरे शामिल हुए। कार्यशाला में प्रस्फुटन समितियों को स्वेच्छिकता, जन सहभागिता से सरकारी योजनाओ को धरातल पर उतारने का मंत्र दिया।