केिशनपुर: गोवर्धन पूजा पर पिपरा प्रखंड में पशुपालकों ने मवेशियों की पूजा की
रामनगर निवासी आचार्य पंडित ज्योतिष झा ने कहा कि दिवाली के दूसरे दिन यानी कार्तिक शुक्ल प्रतिपद को गोवर्धन और गो पूजा का विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा पशुपालकों का पावन पर्व है। मान्यत है कि इस दिन गाय की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। गोवर्धन पूजा के साथ भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा की जाएगी।