बांधवगढ़: चंदिया की घटनाओं को लेकर बजरंग दल ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
उमरिया जिले के चंदिया में हाल ही में सामने आए कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामलों को लेकर बजरंग दल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में संबंधित मामलों में कानून के अनुसार कठोरतम सजा देने, आरोपियों की संपत्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने और क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।