चान्दन: ढकना मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर जख्मी
Chanan, Banka | Mar 30, 2026 सतलेटवा- सिमुलताला रोड स्थित ढकना मोड़ के पास सोमवार देर शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार एक मजदूर जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर कर दिया।