गुमला जिले में बड़े उद्योग धंधे रेलवे, कल कारखाने आदि नहीं है.ऐसे में यहां की अधिकांश आबादी कृषि पर आश्रित है. ऐसे में यहां के ज्यादातर युवा बेहतर रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर जाते हैं.ऐसे में हमारे गुमला जिले के सुदूरवर्ती गांव के एक किसान जो मात्र छठी क्लास पास हैं.लेकिन उन्होंने अपने मेहनत के बल से खेती बारी को कमाई का जरिया बनाया।