मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव निवासी राजू पुत्र सत्तीदीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था24अक्टूबर की रात उसके भतीजे कृष्णा उर्फ शिवम पुत्र रामबाबू ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपी ने महिला के नाक पर घूंसा मारा,जिससे उसकी मौत हो गई।इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।