रघुराजनगर नगरी: नजीराबाद की गली नं. 3 में पाइप लाइन फूटी, प्रतिदिन लाखों लीटर पानी बर्बाद
सतना। नजीराबाद रोड गली नं. 3 में पिछले 15 दिनों से पानी की पाइप लाइन फूटी हुई है, जिससे प्रतिदिन लाखों लीटर पानी सड़क एवं नालियों में व्यर्थ बह रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। एक ओर शहर में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर मे आमले की अनदेखी से पानी बहुत कर हो बर्बाद।