अमरिया: ब्लॉक अमरिया क्षेत्र में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
अमरिया खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सददरपुर में शुक्रवार को 2 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया किसान सम्मान निधि फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास के सर्वे, राशनकार्ड, फैमिली आईडी, मनरेगा, पेंशन आदि के बारे में बताया।