अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी में 3 दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का किया जा रहा है आयोजन
तहसील अमरिया क्षेत्र नगरिया कॉलोनी के श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में तीन दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध बंगाली कीर्तन गायकों ने अपने संगीत और कला से माहौल को भक्तिमय बना दिया।