बिल्सी: बेहटा गुसाई के पास जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक तारकसी में फंसी
Bilsi, Budaun | May 25, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा गुसाई गांव के पास सोमवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक बाइक जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खेत की तारकसी में फंस गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।