किस्को: लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास किया, कहा- आवागमन में ग्रामीणों को होगी सहूलियत
लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ू से उपर हिसरी तक 3.35 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास मंगलवार को शाम 4 बजे स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया गया। ग्रामीण कार्य विभाग लोहरदगा द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। जिसमें सबसे पहले पहान ताजेया पाहन एवं पुजार दशवा के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई।