स्वार: जटपुरा गाँव मे शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध अब शादी से किया इनकार
Suar, Rampur | Jun 29, 2026 जनपद रामपुर के स्वार ब्लॉक क्षेत्र के गांव जटपुरा की एक युवती ने मिलक गाँव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन अब उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया