महोबा: गौरहारी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक
Mahoba, Mahoba | Nov 9, 2025 गैरहारी गांव निवासी बंश गोपाल बाइक में सवार होकर खेत जा रहा था। जबकि करहरा गांव निवासी धरमपाल बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तभी गौरहारी गांव के पास बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां धरमपाल के परिजन उसे हायर सेंटर ले गए, जबकि बंश गोपाल का उपचार चल रहा है।