सीकर जिले में पुलिस द्वारा शनिवार को विशेष नाकाबंदी की गई। सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर जिले में कई स्थानों पर की गई। शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 32 वाहनों को जप्त किया। साथ ही 57 बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही लाल पट्टी लगे 36 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।