राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में आज से तीन दिवसीय शरद महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। महोत्सव की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसने शहर की सड़कों को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया।शानदार शोभा यात्रा और सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ माउंट आबू उपखंड अधिकारी (SDM) डॉ. अंशु प्रिया ने हरी झंडी दिखाकर किया।