भभुआ: दरौली गांव में विजयादशमी के शुभ अवसर पर आयोजित देवी जागरण का उद्घाटन जिप सदस्य ने किया
Bhabua, Kaimur | Oct 12, 2024 आज शनिवार की 7 बजे रात्रि दरौली गांव में विजयादशमी के शुभ अवसर पर आयोजित देवी जागरण का जिला परिषद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र के पावन महीना में 9 दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना किया जाता है। जहां दशमी के दिन देवी जागरण का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही।